कैमोर में एक मजदूर ने दिखाई ईमानदारी 27000 रू से भरा पर्स व मंगलसूत्र पाकर, वापस कर बना मिसाल
कटनी//आज के समय में जहां ईमानदारी ढूंढने पर भी नहीं दिखाई देती वहीं कैमोर के अमरैया गांव के एक मजदूर ने एक ऐसा काम किया है कि पूरा नगर का दिल जीत लिया दरअसल कैमोर के अमरैयापार निवासी मोहन रजक के यहां घर निर्माण का कार्य चल रहा है और उसी दौरान उनका पर्स और मंगलसूत्र गिर गया जिससे उन्हीं के भवन निर्माण में लगे मजदूर सुनील सेन ने पाया जो मोहन को तुरंत वापस कर दिया
विगत दिनों कैमोर के वार्ड क्र. 14 अमरैयापार में इंसानियत की मिसाल पेश करने वाला वाकया सामने आया है जिसमें साबित कर दिया कि नेक दिल लोग आज भी समाज का असली आधार है अमरैयापार निवासी मोहन रजक के यहां भवन निर्माण का कार्य चल रहा था इसी दौरान उनका 27000 रू. से भरा पर्स और एक मंगलसूत्र गिर गया और उन्हीं के यहां भवन निर्माण में मजदूरी कर रहे अमरैया गांव निवासी सुनील सेन को मिला और जब यह बात उसे पता चली तो उसने तत्काल ही पैसे से भरा पर्स व मंगलसूत्र मोहन रजक को सौंप दिया जैसे ही मोहन ने पर्स और मंगलसूत्र पाया तो उनकी आंखों में खुशी और राहत साफ झलक उठी मजदूर सुनील सेन की ईमानदारी की सभी ने जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे लोग समाज की रीढ़ होते हैं जिन पर भरोसा कायम रहता है कैमोर नगर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग कह रहे हैं कि अगर हर व्यक्ति सुनील सेन जैसा हो जाए तो दुनिया वाकई बदल सकती है
इंडियन टीवी न्यूज़ से श्याम गुप्ता के साथ सुनील सिंगोते