📝 हरिकेश मिश्रा इंडियन न्यूज़ टीवी तहसील रिपोर्टर
महाराज दंडी स्वामी केशवाश्रम विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ
मेजा, प्रयागराज।
मेजा तहसील के अंतर्गत गुनई गहरपुर स्थित महाराज दंडी स्वामी केशवाश्रम उत्तर माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह का रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री अशोक कुमार द्विवेदी एवं प्रधानाचार्य विवेक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया
उद्घाटन सत्र के दौरान खिलाड़ियों और छात्रों को संबोधित करते हुए प्रबंधक अशोक कुमार द्विवेदी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। कार्यक्रम के आयोजक अतुल द्विवेदी ने प्रथम दिन की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आयोजित होने वाली विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मैदान पर छात्रों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया, इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और समाजसेवी रामशिरोमणि तिवारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि का आगमन और पुरस्कार वितरण (21 जनवरी)
समारोह के दूसरे दिन, यानी 21 तारीख को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया उपस्थित रहेंगे। उनके कर-कमलों द्वारा मेधावी छात्रों और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। दूसरे दिन छात्र-छात्राओं द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिसकी तैयारियां विद्यालय में जोरों पर हैं।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय परिवार और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा राकेश द्विवेदी , संजय तिवारीदेवकर पाण्डे,सुरेन्द्र कुमार मिश्र, आशीष द्विवेदी ,अखिलेश मिश्र, सूरज शुक्ला सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।
प्रबन्धक – अशोक कुमार द्विवेदी
प्रधानाचार्य – विवेक सिंह