ऑटो पर विभिन्न कलर के रेडियम लगाकर उनका रूट निर्धारण प्रकिया प्रारम्भ की गई।
कटनी जिले में चली आ रही बेतरतीब यातायात व्यवस्था नवागत पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के अथक प्रयासों से पटरी पर आती हुई प्रतीत हो रही है।जिला पुलिस के मुखिया ने स्वयं आपने कंधो पर शहर की यातायात व्यवस्थायो को लेते हुए बहुत तेजी से उसमे सुधार कराना प्रारम्भ कर दिया है।पुलिस कप्तान ने विगत कुछ दिनों पहले ही वर्षो से शहर के बाज़ार क्षेत्र में बिगड़ैल यातायात को सुधारने के लिए स्वयं क्षेत्र का भ्रमण किया और अपने युवा और नवागत यातायात प्रभारी को व्यवस्थाओ को सुधारने के निर्देश देकर शहर के कई जगहों को वन वे कराया और बाजार में व्यवस्था बनाई।अब जिले के मुखिया द्वारा पुनः नए योजना के तहत शहर में तांडव मचा रहे ऑटो चालकों का रूट निर्धारित करने का आदेश यातायात प्रभारी को दिया।
इसी आदेश के तहत यातायात प्रभारी सूबेदार विनोद दुबे अपने दल बल के साथ शहर के कई चौराहों पर पहुचे ओर ऑटो चालकों के वाहनों पर रेडीमेड पट्टी लगाकर रूट निर्धारित करना प्रारंभ कर दिया। जो कुछ इस प्रकार रहेगा।ग्रीन रेडियम- स्टेशन से पीरबाबा की ओर जाने वाली ऑटोरेड रेडियम- स्टेशन से बस स्टैंड पन्ना नाका जाने वाले ऑटो
येलो रेडियम- स्टेशन से दुर्गा चौक जुहिला जाने वाली ऑटोसभी ऑटो चालकों को रूट पर ही चलने और पुलिस वेरिफिकेशन कराने के सख्त निर्देश दिये गए।
रिपोर्ट= राजेश कुमार तिवारी
