(चोरो का सरगना) 25;000/इनामीअपने 2 साथी के साथ गिरफ्तार, चोरी का माल व अवैध तमंचा बरामद-
जनपद गोडा पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय ने जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो व जनपद की स्वाट/सर्विलांस टीम को कड़े निर्देश पर थाना परसपुर की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 12/13.02.2021 की रात्रि को प्रभारी निरीक्षक परसपुर मय पुलिस बल के रात्रि गस्त/ भौरीगंज मोड़ के पास मौजूद थे कि तभी स्वाट प्रभारी मय टीम के भी मौके पर पहुॅचकर आपस में अपराध एवं अपराधियों के बारे में बातचीत कर रहे थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आटा धर्म कांटा के पास बाग में कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुॅचकर दबिश देकर उपरोक्त अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा 02 अन्य अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। जामातालाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस, 03 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 जोड़ी बिछिया सफेद धातु व रू0 4,500/- नगद तथा दूसरे अभियुक्त के पास से 03 अदद पायल सफेद धातु व रू0 2,500/- नगद तथा चोरी करने के उपकरण व निशानदेही से 01 अदद बैट्री बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त सोनू पासी द्वारा बताया गया कि
अपने साथीयो के साथ गैंग बनाकर जनपद गोण्डा व आस-पास के जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे जिनका मुख्य सरगना सोनू उर्फ भुर्रे पासी है। अभियुक्त भुर्रे पासी पर विभिन्न थानों में ढाई दर्जन से अधिक (32 मुकदमें) व अभियुक्त पल्लू पासी पर एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत है। सोनू उर्फ भुर्रे पासी मु0अ0सं0- 235/2019, धारा 457.380 भादवि थाना परसपुर में पिछले डेढ साल से वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया था। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
जिला ब्यूरो आवैश अंसारी गोंडा
