खबर जनपद बांदा के विकासखंड कमासिन के अंतर्गत थाना कमासिन के तिलौसा गांव का है जहां पर आज 27/28 की रात अकबर शेख पुत्र चुन्ना शेख के घर में अज्ञात चोरों ने दरवाजे की कुंडी काटकर घर के अंदर रखा बक्से को उठा कर ले गए और बक्से में रखी 250 ग्राम चांदी के झागल व 2 लाख 45 हजार रुपए नगद बक्से की कटर से कुंडी काटकर ले गए और बक्सा ग्राम बेर्रांव परसौली मार्ग के सरहना तालाब के पास मुन्ना सिंह के खेत में फेंका जहां पर सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पीआरबी 112 पुलिस को खेत में पड़े बक्से की सूचना दी गई जिसमें सूचना के तहत पीआरबी 112 पुलिस पहुंची और बक्से को खुलवाया जिसमें आधार कार्ड व घर से संबंधित कागजात व कपड़े मिले जिसमें अकबर शेख निवासी तिलौसा थाना कमासिन के होने पर सूचना दी गई इससे पहले सुबह अकबर शेख ने चोरी की बात अपने गांव और पड़ोसी में बताया तथा पुलिस की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो उसने बताया कि मेरे घर में चोरी हुई है और बक्सा गायब था जिसमें यह मेरा ही बक्सा है और इसमें रखें चांदी के छागल लगभग 250 ग्राम और 2 लाख 45 हजार रुपए नगदी रखे थे वह गायब है बक्से को लेकर पुलिस थाना कमासिन पहुंचकर घटनास्थल की सरगर्मी से जांच में जुट गई है।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट