जाखलौन (ललितपुर)। थाना जाखलौन क्षेत्र के ग्राम बरखेरा निवासी सुवेंद यादव की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के घर मातम पसरा है और परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंत्री पुत्र नरेश पंत की गाड़ी से होने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस मौत का जिम्मेदार कौन है और क्या मंत्री पुत्र पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। आमजन का कहना है कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जिला रिपोर्टर प्रवीन जैन