रिपोर्ट अजय सिंह तोमर
पोरसा अंतरा फाउंडेशन द्वारा आंगन वाडी कार्यकर्ताओं के लिए अंबाह के राजमहल होटल में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें महिला बाल विकास विभाग पोरसा के सभी सेक्टरों से दो दो कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने हेतु बुलाया गया प्रशिक्षण का उद्वेश्य आंगन वाडी केन्द्रों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सामुदायिक गतिविधियों को संचालित करवाना तथा पीयर लीडर के माध्यम से पंचायत एवं स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कार्यकताओं को सशक्त करना तथा सामुदायिक गतिविधियों में गर्भ वती, धात्री एवं किशोरियों की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा आंगन वाडी कार्यकर्ता एवं सेक्टर सुपर वाइजर के मध्य एक सेतु का निर्माण करना जिससे सामुदायिक गतिविधियों के क्रियान्वयन में मदद मिल सके तथा मातृ एवं समूह बैठक (MEG) के माध्यम से सामुदायिक गतिविधियों में गर्भ वती धात्री माताओं एवं किशोरी बालिकाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना इस प्रशिक्षण शिविर में अंतरा फाउंडेशन के सूरज गोले, कु पिंकी शेवर, डॉ प्रदीप यादव, दीपेश रा.जपूत तथा आकाश ने प्रशिक्षण दिया इस प्रशिक्षण शिविर में आंगन वाडी कार्यकर्ता श्रीमती अर्चना तोमर, लज्जा तोमर, ममता तोमर, स्नेहलता तोमर आदि 41कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया इसके अलावा महिला बाल विकास विभाग पोरसा से परियोजना अधिकारी सुश्री सपना यादव तथा पर्यवेक्षक श्रीमती कृष्णा निगम उपस्थिति रही