उम्मेदपुर मंडल का विराट हिन्दू सम्मेलन सफलतापूर्वक समान हुआ। कार्यक्रम के संयोजक श्री खेताराम जी माली ने बताया कि हिन्दू जागरण वाहन यात्रा उम्मेदपुर आम चोहटे से चालू हुआ। यह यात्रा गाजे – बाजे व नारो के साथ उम्मेदपुर मंडल के सात गांव उम्मेदपुर, मालपुरा, बेदाना खुर्द , बेदाना कला, पचानवा , हरियाली व मोक गांव से निकली। नन्दनवन श्रीपतिधाम सिरोही से श्री श्री 1008 गोविन्द वल्लमदास जी ने एकता का महत्व बताते हुए अपनी संस्कृति पर गर्व करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य वकता सह विभाग प्रचारक श्री अनिल जी भाई साहब ने संगठित रहने का संदेश देते हुए कहा कि समरसता से ही भारत को अखण्डित रखा जा सकता है। जोधपुर से उदयसिह फूलासर एण्ड पार्टी ने अपने भजनो से समा बांध। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने चार चांद लगाये कार्यक्रम में सातो गावो सु धर्मप्रेमियों का जामावडा रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले भामाशाहों का दुपट्टा व स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में लगभग 1000 की संख्या में धर्मप्रेमियों की उपस्थिति रही उम्मेदपुर मंडल में मीली जानकारी अनुसार|
ईडीयन टीवी न्यूज चैनल जालोर संवादाता जबरसिंह राज़ पुरोहित थांवला