दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में थाना दुद्धी पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए म्योरपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दो आरोपियों को 30 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।
पकड़े गए अभियुक्तों में रविंद्र कुमार सिंह पुत्र रामजीत सिंह निवासी बीड़र थाना दुद्धी व अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी वार्ड नंबर-8 कस्बा दुद्धी शामिल हैं। यह कार्रवाई 14 फरवरी को विभिन्न समय पर अलग-अलग स्थानों पर की गई। वादी की तहरीर पर 19 जनवरी 2026 को थाना दुद्धी में मु0अ0सं0-38/26 व 39/26 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। विवेचना उ0नि0 रामसजीवन व उ0नि0 श्यामजी यादव द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 मिट्टू प्रसाद, उ0नि0 रामसजीवन यादव, उ0नि0 सुरेंद्र यादव व हे0का0 सर्वेश सिंह यादव शामिल रहे। क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में यह अभियान संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर नजर रखने के तहत चलाया गया। पुलिस ने अवैध शराब के नेटवर्क पर शिकंजा कसने का संकल्प जताया है।