दुद्धी सोनभद्र(विवेक सिंह)।
थाना क्षेत्र के रन्नु तुर्रीडीह निवासी मीना देवी (30) पत्नी उमेश कुमार के साथ आज साढ़े छह बजे पारिवारिक विवाद में बुरी तरह घायल हो गईं। आरोप है कि नशे में धुत पति ने ही उनकी बायां हाथ तोड़ दिया।
घटना की सूचना खुद पति ने पुलिस को दी और घायल पत्नी को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. सुनील सिंह ने हाथ में गंभीर चोट व फैक्चर की आशंका जताते हुए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।
सीएचसी पहुंची दुद्धी पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि पति उमेश कुमार द्वारा सूचना मिली थी। पारिवारिक विवाद में महिला के हाथ में फैक्चर की संभावना है। मामले की तफ्तीश की जा रही है, आगे की कार्रवाई होगी।
घटना के चश्मदीद बने दूसरे नंबर के पुत्र कामेश्वर कुमार ने बताया कि मामूली विवाद में पापा शराब के नशे में आकर मम्मी का हाथ तोड़ दिए।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।