अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की राज्य इकाई ने विरोध मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उस बयान के खिलाफ किया गया, जो उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित एआई सम्मेलन को लेकर दिया था।
BJYM के राज्य इकाई के नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी की टिप्पणी राष्ट्रविरोधी है और इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुँचा है। विरोध मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अपने विरोध को दर्ज कराया।
Ishwar Kumar jha Indian TV News Reporter