खबर जनपद एटा से
हाईस्कूल की प्रथम पाली में चल रहे अंग्रेजी पेपर के दौरान पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी, निरीक्षण पर निकले स्टेटिक मजिस्ट्रेट/तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय की टीम ने सघन चेकिंग के दौरान दो फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया।
जांच में सामने आया कि अंशुल पुत्र मुनेश, शुभम की जगह परीक्षा दे रहा था, जबकि सुबोध पुत्र संजय, पवन कुमार के स्थान पर बैठकर पेपर लिख रहा था।
पूछताछ में दोनों ने सच कबूल कर लिया तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय ने मौके पर ही दोनों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम 2025 के तहत एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रशासन ने साफ किया है कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सख्त निगरानी जारी रहेगी। मलावन थाना क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र पर पकड़े गए मुन्ना भाई।
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा