प्रशांत सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश….
डिण्डोरी: विद्युत पोल लगवाने महिलाओं ने कलेक्टर से की मांग……….
डिण्डोरी जिला मुख्यालय से महज 2 किलोमीटर दूर देवरा के निवासी महिलाएं जनसुनवाई में पहुँचकर कलेक्टर महोदय से आवेदन पत्र के माध्यम से विद्युत पोल लगवाने की मांग की है। दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम पंचायत देवरा में लगभग 25 मकान है लेकिन विद्युत पोल ना होने के कारण स्थानीय लोगों को 200 मीटर दूर तार खींचकर मुड़की रोड से पाइप लगाकर अस्थाई कनेक्शन करवाना पड़ रहा हैं, जिसकी वजह से हर महीने ₹2000से ₹3000 का बिजली भुगतान करना पड़ रहा है,और 200 मीटर लंबी तार लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे दुर्घटना होने की संभावना भी बनी रहती है। जनसुनवाई में आए महिलाओं ने अपनी समस्या बताते हुए कलेक्टर महोदय से स्थाई विद्युत पोल लगाए जाने साथ-साथ स्थाई कनेक्शन करवाने की मांग की है।