दुद्धी सोनभद्र ।कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को अशोक मसीह उम्र 51 पुत्र स्वर्गीय कन्हैया मसीह निवासी मल्देवा का सड़क दुर्घटना होने के 4 महीने बाद उनके निजी आवास पर मौत हो गई ।परिजनों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के मर्चरी हाउस भेज दिया ।
मृतक के पुत्र आशीष ने बताया कि मेरे पिता कोयला वाली ट्रेलर चलाते थे जो एमपी सिंगरौली में 28 अक्टूबर को कोयला लोड कर बरगवां जा रहे थे ,कि रास्ते में ही सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए जिसकी सूचना मध्य प्रदेश पुलिस को लिखित रूप से दी गई थी ,जिसमें यह आरोप लगाते हुए कहा गया है कि मेरे पिता से कई लोगों ने मारपीट कर गाड़ी में रखें कीमती सामान लूट कर ले जाने के फिराक में लगे थे और उन लोगों ने मेरे पिता को बुरी तरह से गाड़ी से उतर कर मारा पीटा जिससे उनके सर में गंभीर चोटे आई जिनका इलाज 4 महीने से चल रहा था आज शनिवार को उनकी हालत बिगड़ गई ,जब उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी चल रही थी तभी उनकी मौत हो गई।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है ।