सहारनपुर गंगोह
गंगोह गांव सांगाठेडा से दुसरे समुदाय के साथ फरार हुई युवती का चार दिन बाद शनिवार तक भी कोई सुराग नही लग सका है। जिसके चलते गांव में तनाव का माहौल है। पंचायत में मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों व जनप्रतिनिधियों के प्रयासों के बावजूद युवती की बरामदगी नही हो सकी है। इसके बाद हुए हिन्दुवादी संगठनों और सामाजिक लोगों के धरना प्रर्दशन व चक्का जाम के बीच पहुंचकर एसपी देहात सागर जैन द्वारा दो दिन की समयावधि मांगी गई थी। जो बीत चुकी है। हालांकि पुलिस प्रशासन बरामदगी को लेकर बेहद गंभीर है। सीओ गंगोह व कोतवाली प्रभारी अपनी टीम के साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में डेरा डाले हुए है। मगर प्रेमी युगल उनके हत्थे नही चढ पा रहे है। उधर सांगाठेडा में नेताओं के पीडित परिवार को संात्वना देने आने का सिलसिला बादस्तुर जारी है। गांव में तनाव पुर्ण शांति बनी है और भारी पुलिस बल तैनात है।
साम्प्रदायिक सौहार्दय व आपसी भाईचारा कायम रखने को लेकर जनप्रतिनिधि बेहद गंभीर है। जिसके चलते सांगाठेडा में धरनास्थल के समीप स्थित एक भवन में जनप्रतिनिधियों की गोपनीय बैठक बुलाई गई। इस बैठक से पत्रकारों व मीडिया और यूटयुबर्स को दूर ही रखा गया। लगभग दो घंटे तक चली बैठक में लिये गये निर्णय को भी गोपनीय रखा गया।
बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक किरत सिंह, पूर्व विधायक महीपाल माजरा,चौ. वीरेन्द्र गुर्जर, राजसिंह माजरा, दिनेश प्रमुख, रोहित प्रधान, कोमल गुर्जर, डॉ प्रवेश बटार सहित कई प्रमुख लोग रहें। इसके अलावा पीडित परिवार से मिलकर सांत्वना देने वालों में सरधना विधायक अतुल प्रधान, पूर्वसांसद राघव लखनपाल, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम रहें। उधर मुस्लिम गुर्जर समाज के नेता मजाहिर हसन राणा ने वीडियो जारी कर घटना की भृत्सना करते हुए युवती की बरामदगी कराने और आपसी भाईचारा बरकरार रखने की अपील की है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़