सहारनपुर पुलिस और मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने अंतर्राष्ट्रीय तीन महिला नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से करीब 50 लाख रुपये कीमत का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है।
पकडी गई महिला नशा तस्करों में दो नेपाल और एक बिहार के बेतिया की रहने वाली है। एक सूचना पर सहारनपुर की सदर थाना पुलिस और मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने तीनों महिला नशा तस्करों को जनमंच गांधी पार्क क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 5 किलो 99 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़