खबर जनपद एटा से
आपको अवगत कराना है कि अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर किसान मजदूर नौजवानों ने संयुक्त रूप से बैठक कर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार, अन्याय, शोषण के खिलाफ प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त करते हुए तय किया कि दिनांक 23.03.2026 को तहसीलों पर प्रदर्शन किया जाएगा उक्त प्रदर्शन के माध्यम से अपेक्षा की जाती है कि निम्नलिखित समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए प्रदर्शन के अंत में जिलाधिकारी एटा के नाम सम्बोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी एटा श्वेता सिंह जी को सौंपा।
01 :- तहसील में खतौनी किसानों को खुलेआम 15 के स्थान पर ₹20 की मिल रही है गाटा वाइज फर्द होने की वजह से छोटे से छोटे किसानों को भी कम से कम दर्जनों फर्द लेनी पड़ रही है जहां सैकड़ो रुपए की खुलेआम लूट की जा रही है जिसे कड़ाई से ₹15 में ही खतौनी फर्द प्रत्येक किसान को दिलाई जाए।
02 :- खतौनी में अंश निर्धारण में जानबूझकर गलत अंश दर्ज कर दिए गए हैं जिससे किसानों को खुलेआम लूट जा सके अभियान चलाकर तत्काल सभी किसानों के अंश सही कराए जाए।
03 :- बैनामा की अमलदरामद के नाम पर उत्तर प्रदेश के एटा तहसील में ही केवल लेखपाल के बयान के नाम पर तथा तहसीलदार के आदेश के नाम पर कम से कम पांच से दस हजार रूपए की खुलेआम लूट की जा रही है तत्काल रोका जाए।
04 :- सभी तहसीलों में मृतक किसानों के वारिसान के नाम दर्ज करने के नाम पर पीड़ित परिवार को सालों साल तहसील के चक्कर लगवाने के बाद मोटी रकम लेकर खतौनी में नाम दर्ज किए जाते हैं अभियान चलाकर सभी वंचित किसानों के नाम दर्ज किए जाएं।
05 :- किसानों से पक्की पैमाइश के नाम पर खुलेआम लूट की जा रही है।
06 :- हिस्सा प्रमाण पत्र, अनुसूचित जाति के किसानों की जमीन की परमिशन के नाम पर, जमीन को किसान क्रेडिट कार्ड आदि में बंधक करने एवं बंधक मुक्त कराने आदि के नाम पर लूट की जा रही है जिसे तत्काल रोका जाए।
07 :- एटा सदर तहसील में रजिस्ट्री कार्यालय होने की वजह से क्रेता – विक्रेता के बीच मोटा लेनदेन होता है तहसील के अंदर खाली पड़े मैदान में गाड़ी खड़ी कर लोग लेनदेन कर लेते थे लेकिन तहसील के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी दबंगई से मेन गेट बंद कर दिया है इसे तत्काल खोला जाए जिससे लोग सुरक्षित लेनदेन कर सके।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मण्डल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य, जिलामहासचिव ओमप्रकाश जी, जिलाउपाध्यक्ष दिनेश पाल सिंह, राकेश कुमार, दरवेश शाक्य, ओमकार सिंह, यशपाल सिंह, अभिलेख यादव, अंकित यादव सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट:विजय कुमार इन्डियन टीवी न्यूज एटा