बेहट जनपद सहारनपुर
तहसील बेहट क्षेत्र में अवैध खनन का काला कारोबार चरम सीमा पर पहुंच चुका है। क्षेत्र में संचालित स्टोन क्रेशरों से बड़ी-बड़ी गाड़ियां तय क्षमता से कई गुना अधिक डस्ट कोरसेट और बजरी भरकर सड़कों पर दौड़ रही हैं। ओवरलोडिंग के चलते सड़कों की हालत जर्जर होती जा रही है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब इस पूरे मामले में कलसिया चेक पोस्ट की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, कलसिया नाके से ओवरलोडिंग गाड़ियां धड़ल्ले से गुजर रही हैं। आरोप है कि प्रतीक गाड़ी₹1000 लेकर चेक पोस्ट पर बैठे अमीन निकाल रहे हैं कैमरों के सामने अंडरलोड गाड़ियों को खड़ा करवा दिया जाता है, जबकि ओवरलोडिंग। से भरी गाड़ियों को बराबर से निकाल दिया जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चेक पोस्ट पर तैनात अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से जांच करें तो ओवरलोडिंग का खेल एक दिन में बंद हो सकता है। लेकिन मौजूदा स्थिति में व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
खनन माफिया और परिवहन में लगे वाहन दिन-रात सड़कों पर दौड़ रहे हैं,जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं, राजस्व की भी भारी क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।
क्षेत्रवासियों की मांग है कि कलसिया चेक पोस्ट की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या रुख अपनाता है और अवैध खनन व ओवरलोडिंग के इस खेल पर कब तक लगाम लगती है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़