कन्नौद से पत्रकार ओमप्रकाश टांडी की रिपोर्ट
कन्नौद: क्षेत्र में इस बार किसानों ने चने की जगह रायडा और चिया सीड की बोनी ज्यादा करी थी, और किसानों को अच्छा मुनाफा भी मिला, क्षेत्र के उन्नत और प्रगतिशील किसान और भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश टांडी ने बताया कि हमारे क्षेत्र में हमेशा चने का रकबा ज्यादा रहता था, लेकिन पिछले दो-तीन वर्ष से पुरानी फसल को छोड़कर नई फसल चिया सीड बोना प्रारंभ किया है, और इस वर्ष चिया सीड फसल से किसानों को अच्छा मुनाफा भी मिलरहा है, इस वर्ष एक एकड़ खेत में 5 कुंटल से लेकर 7 कुंतल प्रति एकड़ तक उत्पादन निकला, इस फसल में खर्च भी बहुत कम लगता है, खाद बीज मिलाकर दो से ₹3000 प्रति एकड़ तक का खर्च आता है, और इस वर्ष इसका भाव 16000 से 17000 रुपए प्रति कुंटल तक चल रहा है जिससे किसानों को ₹100000 प्रति एकड़ के लगभग उत्पादन मिल रहा है इस फसल में 3 से 4 पानी लगता है एवं इसमें दवाई का खर्चा बिल्कुल भी नहीं लगता ओम प्रकाश टांडी ने बताया कि इस वर्ष मेने 32 एकड़ के खेत में चिया सीड की फसल लगाई थी जो लगभग 225 कुंटल के आसपास निकली और यह फसल मैंने हार्वेस्टर से कटवाई जिससे कटाई का खर्चा भी बहुत कम लगा, माथनी के किसान कय्युम पटेल ने बताया कि मेने 4:50 एकड़ में चिया सीड लगाई थी, जो लगभग 27 कुंटल के आसपास निकली जो नीमच मंडी में 17600₹ कुंटल के हिसाब से बिकी, जिससे इस फसल से मुझे इस वर्ष अच्छा मुनाफा मिला,