सहारनपुर। माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के एक्शन प्लान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के निर्देशन में मंगलवार को जिला कारागार सहारनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव पप्पू कुमार सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने महिला एवं पुरुष बैरकों, जेल अस्पताल तथा पाकशाला का जायजा लिया। पाकशाला में बंदियों के लिए साबुत मसरी, काली मलका तथा गोभी-आलू का भोजन तैयार होता पाया गया। वर्तमान में जिला कारागार में लगभग 1500 से अधिक बंदी निरुद्ध हैं। सचिव द्वारा किशोर गृह का भी निरीक्षण किया गया, जहां निरीक्षण के समय एनजीओ के शिक्षक द्वारा किशोर बंदियों को पढ़ाया जा रहा था। इसके अतिरिक्त जेल अस्पताल में 15 बंदियों का उपचार चल रहा है तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई।निरीक्षण के दौरान सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं, उनके प्रार्थना पत्र शीघ्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजे जाएं, ताकि उन्हें निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। सचिव ने बताया कि किसी भी बंदी को यदि सरकारी निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो वह जेल प्रशासन के माध्यम से आवेदन कर सकता है। साथ ही बंदियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इसी क्रम में सचिव द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़