सहारनपुर— शहर काजी सहारनपुर काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-फितर के मौके पर मुस्लिम समुदाय को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 19 मार्च 2026 को शाम को शव्वाल का चाँद नजर आ जाता है, तो ईद 20 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी। यदि चाँद नहीं दिखता, तो ईद 21 मार्च (शनिवार) को होगी। ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:15 बजे अदा की जाएगी। शहर काजी ने पिछले वर्षों की तरह इस बार भी सभी से अपील की है कि त्योहार शांतिपूर्ण और नियमों के अनुसार मनाया जाए।
मुख्य दिशा-निर्देश और अपीलें
1.शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज न पढ़ें। नमाज केवल ईदगाह की चारदीवारी के अंदर या मस्जिदों के अंदर ही अदा करें।
2. ईद की नमाज से पहले सदका-ए-फितर (निश्चित अनाज या नकद) गरीबों को जरूर दें, ताकि वे भी ईद की खुशी में शामिल हो सकें।
3. नमाज के लिए जाते समय किसी प्रकार का बैनर, झंडा या जुलूस की शक्ल में न आएं।
4. प्लास्टिक के बजाय रीयूजेबल बर्तनों का इस्तेमाल करें और खाने-पीने की बर्बादी से बचें।
काजी नदीम अख्तर ने सभी मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि इन अपीलों का पालन करके त्योहार को और भी बेहतर और शांतिपूर्ण बनाया जा सकता है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़