उरई(जालौन):
उरई स्थित “दिवौलिया रिसोर्ट” में आयोजित ‘व्यापारी सम्मान समारोह’ में जिले के प्रतिष्ठित व्यापारियों को उनके अथक परिश्रम और ईमानदारी के लिए सम्मानित किया गया। यह आयोजन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल एवं एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिऐशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। दीप प्रज्वलित कर समारोह में उपस्थित बड़ी संख्या में व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आर्थिक प्रगति के पहिए को गति देने में व्यापारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनके साथ राज्यमंत्री नटवर गोयल, प्रदेशाध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष (एग्रो) अतुल त्रिपाठी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष जालौन डॉ. घनश्याम अनुरागी, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने भी उपस्थित व्यापारियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में अरुण तिवारी, उमेश दिवोलिया, घनश्याम जैसवानी, गोविंद गुप्ता, राजकुमार सोनी, आशीष गोयल, जलील मंसूरी, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता, मनोज गुप्ता और महेंद्र सेठ सहित 13 प्रतिष्ठित व्यापारियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रभात तिवारी ने बताया कि इन सभी व्यापारियों ने बेहद सीमित संसाधनों से अपना कारोबार शुरू किया और व्यापार के उतार-चढ़ाव के बावजूद अपनी ईमानदारी का दामन नहीं छोड़ा। आज ये प्रदेश और देश में अपने व्यापारिक कौशल का लोहा मनवा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने ऑनलाइन व्यापार एवं व्यापार संबंधी अन्य परेशानियों को लेकर मंचस्थ अतिथियों को ज्ञापन सौंपा तथा ऑनलाइन व्यापार पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। इस अवसर पर व्यापारी नेता तरुण तिवारी के अलावा मनीष शर्मा, कैलाश प्रजापति, अनिल कुमार ओझा, कृष्णकांत निरंजन, विजय गुप्ता, संतोष निरंजन, दिलीप गुप्ता, विवेक गुप्ता, जे.पी.राजपूत, फिरोज खान, गोलू निरंजन, सुधीर त्रिपाठी, ताहिर खान, अमित तोमर, सुशील जायसवाल, राजेश दीवोलिया, दिनेश गुप्ता, मनोज शुक्ला, कृष्णपाल सिंह, हरवेंद्र सिंह, अंकुर पटेल, यासीन रजा, हरीओम शिवहरे, डॉ. आशीष अग्रवाल, संतोष कुमार (अन्नी कुरेले), भोले राजावत, प्रवेंद्र तोमर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश