ढोला। ढोला नगर में आज राम के जन्म दिन पर सनातनी धर्म प्रेमियों का काफी उत्साह देखा गया । मौका था प्रभु श्रीराम के जन्म दिवस का , जिसको लेकर आज श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, कार्यक्रम का आगाज श्री खेड़ा देवी मंदिर से श्री रामचन्द्रजी भगवान की शोभायात्रा प्रारम्भ हुई जो बालिकाओं द्वारा कलश यात्रा के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां पर सनातनी धर्म प्रेमीयो ने हनुमान चालीसा का पाठ कर नगर में भगवान से सुख शांति और समृद्धि एवं आपस में भाई चारे की कामनाएं की गई। कार्यक्रम की शुरुआत रथ में भगवान श्रीराम की प्रतिमा को स्थापित कर महाआरती कर नगर के मुख्य मार्गों से जय श्री राम के जयकारों के साथ क्या महिलाएं क्या पुरूष क्या बच्चे सभी नगरवासियों ने उत्सुकता से भाग लिया। ज्योंहि शोभायात्रा मुख्य मार्गों पर प्रवेश किया तो महिलाओ ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। ढोला घमाकों एवं डी जे की भक्तिमय मधुर ध्वनियों पर लोग नाचते गाते हुए नगर में एक भक्तिमय वातावरण बन गया । शोभायात्रा पुन्ह हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां पर सभी धर्म प्रेमियों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की महाआरती कर प्रभु श्री राम को छप्पन भोग लगाकर एवं प्रसाद चढ़ाकर सभी भक्तों का मुंह मिटा कराया गया ।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।