
रोली चाय वाले के सामने खड़ी होती है अर्टिगा कार
कार नंबर UP32 QZ 8128 में खुलेआम सवारियां भरने का आरोप
गाड़ी मालिक शिवकांत दूबे खुद खड़े होकर सवारियां भरवाते नजर आते हैं
खुद को PWD का कर्मचारी और कथित पत्रकार बताकर दिखाते हैं धौंस
न पुलिस का डर, न ट्रैफिक नियमों की परवाह
बीच सड़क वाहन खड़ा होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है
कुछ माह पहले इसी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया था
वरिष्ठ अधिकारियों के सख्त निर्देश के बावजूद नियमों की अनदेखी जारीगोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र में गुरु नानक चौकी से कुछ ही दूरी पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आ रही हैं। आरोप है कि अर्टिगा कार के मालिक शिवकांत दूबे खुद सवारियां भरवाते हैं और खुद को पीडब्ल्यूडी कर्मचारी व पत्रकार बताकर धौंस दिखाते हैं, जबकि पुलिस और ट्रैफिक विभाग की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दिनेश श्रीवास्तव मंडल ब्यूरो चीफ गोंडा