
कटनी – “जल गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था बड़खेरा जन चेतना समाज सेवी समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बम्होरी एवम् परामर्शदाता अवधेश बैरागी की अगुआई में सेक्टर बचैया क्रमांक 03 के रुपनाथ धाम में “जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के तहत बढ़ती गर्मी में राहगीरों को राहत प्रदान करने हेतु शीतल पेयजल (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तमुरिया के सरपंच नरेंद्र कुमार सैनी और ग्राम पंचायत ककरेहटा के सरपंच महा सिंह टेकाम के द्वारा भगवान् भोलेनाथ को याद करते हुए श्री फल,अगरबत्ती भेंट कर किया गया। इस पुनीत कार्य में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह, परामर्शदाता अवधेश बैरागी, रामसिंह पटेल, नवाकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी सरजू प्रसाद श्रीवास,समिति सदस्य शनि कुशवाहा, रविनंदन सिंह, सौरभ सिंह, किशन कुमार एवं छात्र मुकेश रैदास, रोहित बैरागी, लल्लू कुशवाहा की उपस्थिति रही।।