ढोला। स्थानीय नगर में आज से दो दिवसीय भक्तिमय वातावरण के बीच आस्था का गुंजेगा महासैलाब । देवासी मित्र मंडल के बैनरतले आज से श्री चामुंडा माताजी मंदिर, देवासिया के बांस में प्रथम वर्षगांठ पर आज विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें राजस्थान ही नहीं अपितु भारत भर के जाने माने विख्यात भजन कलाकारों एवं हास्य कलाकारों द्वारा अपनी करतब का जादु बिखेरेगे।
गादिपति भोपाजी श्री जगदीश जी देवासी ने हमारे संवाददाता पाबू सिंह कुम्पावत को बताया कि आज रात ॓ एक शाम श्री चामुंडा माताजी के नाम राज्य स्तरीय भजन संध्या आयोजित कि जायेगी जिसमें राजस्थान की सुर कोकिला बहिन अनिता जांगीड़ जो राजस्थान ही नहीं बल्कि भारत भर में अपने सुर लहरियों से धुम मचाने वाली बालिका द्वारा अपने भजनों की प्रस्तुति देंगी साथ ही जुगल किशोर जगीया पिंटिया द्वारा हास्य कलाकार, डोली मेवाडी तथा शर्मिष्ठा मुखर्जी एवं भारत भर के मशहूर सरस्वती पुत्रो द्वारा विभिन्न प्रकार के देवी देवताओं की झांकियां की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को गुंजायमान करेंगे। वहीं दुसरे दिन मां चामुण्डा का विशाल मेला भरेगा जिस्म आस पास के हि नहीअपितु पाली सिरोही जालोर सहित हजारों की तादाद में भक्तों का सैलाब उमड़ेगा जो माताजी के समक्ष माथा टेक कर अपने जीवन में सुख-शांति एवं अमन चैन की कामना करेंगे। कल सुबह अभिजित मुहूर्त में एक सौ एक कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जायेगी साथ ही चामुंडा माताजी की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें डी जे की भक्तिमय मधुर स्वर लहरियों के साथ भक्तगण नाचते-गाते झुमते हुए माताजी के प्रति अपनी आस्था प्रकट करेंगे। इस समय माताजी के दरबार को विभिन्न रंग बिरंगी रोशनी से न ई दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है तथा जगह जगह तोरण द्वार लगाया जा रहा है। मेले में महा प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है जिसमें हजारों की तादाद में भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिरोही विधायक ओटाराम जी भोपाली था विशिष्ट अतिथि केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत शिरकत करेंगे ।
पाली जिला ब्योरो चिप पाबू सिंह कुम्पावत कि रिपोर्ट।