दुद्धी सोनभद्र। (विवेक सिंह) कोतवाली क्षेत्र के हाथीनाला थाना अंतर्गत बेहराडोल गांव में सोमवार रात करीब 10 बजे एक महिला मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट की चपेट में आ गई।बिजली के तेज झटके से महिला अचेत हो गई।
घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि दसमत देवी (30)पत्नी लालबहादुर निवासी बेहराडोल भोजन के बाद मोबाइल चार्ज करने लगीं। इसी दौरान बिजली का झटका लगा और वे गिर पड़ीं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और निजी साधन से अचेतावस्था में सीएचसी दुद्धी पहुंचाया ।जहां चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।जिसके बाद स्थिति सामान्य होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई।
परिजनों का अंदेशा है कि मोबाइल चार्जर का तार कहीं कटने या खराब होने से यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दसमत देवी की हालत अब पहले से बेहतर है।