राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के तहत विकासखंड बहोरीबंद में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से नारा लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। म.प्र. जन अभियान परिषद के निर्देशन में नवांकुर संस्था ग्राम विकास राय बहादुर समिति कौड़िया एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कौड़िया द्वारा यह पहल की गई।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस आयोजन में सेक्टर प्रभारी सुरेन्द्र चक्रवर्ती, भूपेंद्र दाहिया और अखिलेश यादव का सराहनीय सहयोग रहा।