बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में बैमौसम की तेज हवाओं के साथ बारीश हो गयी है जिससे खेत कटकर पड़ा गेहूं फसलें गिली हो गयी और खडी फसले आडी हो गयी है कुछ गांवों में मकानों की छप्पर भी उड गयी है जिससे किसान भयभीत होकर परेशान हैं ग्राम कोढंर, चुडिया,हरदू क्षेत्र में किसानों से मिलने ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष यादव तथा शहर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल पटेल अपने साथीयों के साथ पहुंचे जहां उन्होंने किसानो को आश्वस्त करते हुए राजस्व निरीक्षक राजू लौखंडे पटवारी राजीक ख़ान तथा कृषि विस्तार अधिकारी गिरीश गोरसे और उद्यान अधिकारी प्रदीप मेहतो को सूचना देकर किसानों का फसलें के नुक़सान का सर्वे कर जल्द से जल्द सहायता प्रदान करने की मांग की कृषक अखलेश पटेल ने बताया कि देर रात मे बैमौसम हवा धुंध ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश होने से मेरे खेत का कटा गैंहू फ़सल गिला गया है तथा खडी फसलें आडी हो गयी है प्रशासन से हम सभी क्षेत्रों के किसानों को सहायता देने की मांग की है तहसीलदार प्रेम सिंह दिवान ने कहा आप सभी किसान आपकी फसलों का नुक़सान हुआ है तो आप 14447 पर शिकायत दर्ज करे ताकी आपकों समय पर मुआवजा मिल सके ।