मड़ावरा : यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील इकाई मड़ावरा की मासिक बैठक का आयोजन श्री शाला जी मंदिर प्रांगण मैं जिलाध्यक्ष सूर्यकांत शर्मा की उपस्थिति में किया गया है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों द्वारा पूर्ण समर्थन से तहसील अध्यक्ष मड़ावरा हेतु राम जी तिवारी को चुना गया
जिला अध्यक्ष श्री सूर्यकांत शर्मा ने कहा की हम सभी लोगों को संगठित और एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है साथ ही उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओ से कहा कि अपने समाचार पत्र का अथॉरिटी लेकर जिला सूचना अधिकारी ललितपुर में जमा करवा दें ।
इसी के साथ नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राम जी तिवारी द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें तहसील संरक्षक प्रकाश सिंह एवं तहसील महामंत्री मयंक पांडे पूर्व की भांति अपना कार्य भार संभालेंगे ।
अमोल सिंह एवं वीरेंद्र सिंह सेंगर को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं नवल कुशवाहा एवं प्रवीण जैन को तहसील मंत्री बनाया गया है । विक्रम सिंह सेंगर पूर्व की भांति तहसील मीडिया प्रभारी का पद संभालेंगे
प्रतीक दीक्षित विनोद जैन नीलेश कुशवाहा और सतीश नायक को तहसील कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।
उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर तहसील ललितपुर अध्यक्ष धर्म सिंह कुशवाहा के पूजनीय चाचा जी स्वर्गीय सुखराम कुशवाहा के स्वर्गवास हो जाने पर 2 मिनट का मौनधारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की