सहारनपुर
प्रगति शील सैनी सभा के संरक्षक मंडल द्वारा एक आवश्यक बैठक बुलाई गई, जिसकी अध्यक्षता संरक्षक संजय सैनी ने की बैठक में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बच्चों के सम्मान समारोह के विषय में विस्तार से विचार विमर्श कर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। किइस वर्ष कार्य क्रम का आयोजक संरक्षक मंडल होगा और गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जो बच्चे हाई स्कूल, इंटरमिडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करेंगे उनको समारोह में प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया जाएगा, और जिन बच्चों ने अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त की हैं उनको भी सम्मानित किया जाएगा।समारोह की समस्त व्यवस्थाओं को आपसी सहयोग के माध्यम से अन्तिम रूप दे दिया गया है समारोह आगामी 24 .5 2026 को आयोजित किया जाएगा स्थान की सूचना शीघ्र ही दे दी जायेगी।बठैक के पश्चात वरिष्ठ समाजसेवी स्व चौधरी अमर सिंह सैनी जी की आठवीं पुन्य तिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। बैठक में श्री अभय सैनी, एडवोकेट मोहन सैनी , सोमपाल सैनी, नकली राम सैनी, नरेश सैनी, रफल सिंह सैनी एडवोकेट, सतीश सैनी एडवोकेट विनीत सैनी एडवोकेट राजबीर सैनी एडवोकेट , यशपाल सैनी पवन सैनी, गोपाल कृष्ण पाल सैनी, श्रीमती रेखा सैनी, डा सुशील सैनी प्रदुम्न सैनी प्रवीण सैनी, रमेश सैनी गजे सिंह, प्रशांत सैनी, आदि उपस्थित रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़