रिपोर्टर मयंक गुप्ता
महासमुंद|जिले में अपराधियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला पुलिस की 10 अप्रैल 2026 की आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, महज एक दिन में पांच गंभीर मामले दर्ज किए गए। इनमें दो मारपीट की खौफनाक घटनाएं शामिल हैं, जिनमें आरोपीयों ने बाइक से कुचलकर और शीशे की बोतल से सिर-गाल पर वार करके गंभीर चोटें पहुंचाईं। साथ ही तीन जगहों पर अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ, जहां लाखों रुपये की नकदी, शराब और मोटरसाइकिल जब्त की गई।
1. महासमुंद बस स्टैंड पर बाइक से कुचलकर बोतल से हमला
महासमुंद थाने में केस नंबर 189/26 के तहत 8 अप्रैल की शाम 6 बजे बस स्टैंड पर यह घटना हुई। 57 साल के शीतल दास मणिकपुरी ने शिकायत की कि आरोपी कैलाश साहू और साहिल खान ने पहले गाली-गलौज की, फिर बाइक से कुचलने की कोशिश की और शीशे की बोतल से सिर व गाल पर वार कर घायल कर दिया। रिपोर्ट 9 अप्रैल को दर्ज हुई। पुलिस अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है.