बरेली। नवाबगंज थाने में तैनात निरीक्षक जयपाल सिंह पर दुर्व्यवहार के आरोप साबित होने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जाता है कि निरीक्षक के कार्य व्यवहार को लेकर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों ने जांच कराई। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया।
अधिकारियों का कहना है कि पुलिस विभाग में अनुशासन और जनविश्वास बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निलंबन के साथ ही निरीक्षक जयपाल सिंह के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रवन पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ जिला संवाददाता बरेली