दुद्धी सोनभद्र।(विवेक सिंह)
सिविल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में जबरदस्त उत्साह है। तीन मुख्य पदों पर निर्विरोध न होने से सोमवार को मतदान होगा, जहां वकीलों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिलेगा।
अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी एडवोकेट और शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट, सचिव पद पर अंजनी सिंह एडवोकेट तथा ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अभिनव जायसवाल एडवोकेट और आदर्श कुमार एडवोकेट के बीच सीधी टक्कर है। वहीं अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं। कुल छह प्रत्याशी इन तीनों पदों के लिए मैदान में हैं।
चुनाव कराए जाने हेतु सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव अधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। एल्डर कमेटी में मनोज कुमार मिश्रा, सुखसागर यादव, मोहर सिंह और विनोद कुमार वर्मा उपस्थित रहेंगे।
एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि यह चुनाव संगठन की आने वाली दिशा और भविष्य को तय करेगा, इसलिए दावेदारों में जोश चरम पर है। खास बात यह है कि वोटिंग में नोटा का कॉलम भी शामिल किया गया है, जो मतदाताओं को अधिक विकल्प देगा।
मतदान 13 अप्रैल सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। कुल 146 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। एसोसिएशन सदस्यों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह है और सभी उम्मीद कर रहे हैं कि नया नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।