ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

रतलाम प्राकट्य पर्व हमें राम स्मरण की सीख देता है- विधायक श्री काश्यप प्राकट्य पर्व में कलाकारों ने रामभक्ति का गुणगान किया* हमारा सांस्कृतिक वैभव हमारी लोक संस्कृति और हमारे उत्सव हमें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं ।

```

*रतलाम प्राकट्य पर्व हमें राम स्मरण की सीख देता है- विधायक श्री काश्यप प्राकट्य पर्व में कलाकारों ने रामभक्ति का गुणगान किया*

 

 

 

 

रतलाम प्राकट्य पर्व हमें रामभक्ति की सीख देता है । मध्यप्रदेश सरकार ने राम भक्ति के इस प्रसंग के माध्यम से हमें हमारी परंपरा से जोड़ा है । हमारी परंपरा जो हमें रामराज्य की सीख देती हैं।

 

 

देश और प्रदेश में राम के आदर्शों की स्थापना और आमजन के बीच सद्भाव और समन्वय प्रयास के माध्यम से निरंतर विकास की ओर अग्रसर हम हो रहे हैं। हमारा सांस्कृतिक वैभव हमारी लोक संस्कृति और हमारे उत्सव हमें सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं ।

 

 

 

उक्त विचार रतलाम शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में श्री राम नवमी पर्व पर आयोजित प्राकट्य पर्व के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।

 

 

 

इस अवसर पर कलेक्टर श्री कुमार पुरूषोत्तम जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े निर्मल कटारिया सुनील सारस्वत एवं गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। तत्पश्चात कन्या पूजन किया गया। अतिथियों ने उपस्थित कलाकारों का स्वागत किया । कार्यक्रम समन्वयक हिमांशु शुक्ला थे।

इन्होंने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

 

 

 

 

आयोजन में संस्कृति विभाग के माध्यम से उपस्थित कलाकारों ने जनसमुदाय को राम भक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में देवास की कमला चौधरी ने लोक गीतों की प्रस्तुति दी। भोपाल की रचना मिश्रा ने बैले नृत्य के माध्यम से नाटिका प्रस्तुत की। धार की श्वेता जोशी ने श्री राम के भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया की।

 

 

 

इन प्रस्तुतियों पर नागरिक भाव विभोर हो गए। कलाकारों का परिचय प्रवीण कुमार ने दिया। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक धर्म प्रेमी नागरिक अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
मनोहर राजपूत इंडियन
टीवी जिला ब्यूरो चीफ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *