गण्डारा बहराइच से मोहम्मद आरिफ की रिपोर्ट
इंडियन टी वी न्यूज़
थाना – कैसरंगज
पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम एवं वांछित /वारण्टी एवं जिला बदर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा निर्देश के क्रम में व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय नगर महोदय श्री आयुष विक्रम सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी महोदय कैसरगंज डी0के0 श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना कैसरगंज श्री राजेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना कैसरगंज टीम द्वारा दिनांक 13.04.206 को जरिये मुखबिर खास सूचना पर गांधीगंज (मंझारा तौकली) से पाल चौराहे की तरफ आने वाले रास्ते से 01 अभियुक्त को गिरफ्तार करके 01 अवैध तमंचा, एक अदद जिन्दा कारतुस बरामद किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरण –
पुलिस टीम उ0नि0 संजीत कुमार सिंह मय हमराह हे0का0 अष्टभुजा सिंह, हे0का0 दिलीप कुमार, का0 राहुल यादव के साथ शान्ति व कानून व्यवस्था तथा लम्बित विवेचना मे घाघी चौराहे मंझारा तौकली में मौजूद थे कि मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर गांधीगंज मंझारा तौकली से पाल चौराहा की तरफ आ रहे रास्ते से 01 संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ व तलाशी ली गयी, व्यक्ति ने अपना नाम राजितराम उर्फ वगेदू पुत्र परसादी उम्र 36 वर्ष निवासी लोनियनपुरवा दा0 मंझारा तौकली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच बताया तथा उसके पास से 01 अदद तमंचा 12बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जिसके संबंध में व्यक्ति से वैध प्रपत्र मांगा गया मौजूद नहीं मिला । व्यक्ति को नियमानुसार समय करीब 01.50 बजे रात्रि को पाल चौराहे के पास से गिरफ्तार कर मु0अ0स0 96/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम राजितराम उर्फ वगेदु पुत्र परसादी उम्र 36 वर्ष निवासी लोनियनपुरवा दा0 मंझारा तौकली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच के विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए बरामद माल के साथ माननीय न्यायालय बहराइच रवाना किया गया।
बरामदगी का विवरण –
01 अदद अवैध तमंचा .12 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. राजितराम उर्फ वगेदु पुत्र परसादी उम्र 36 वर्ष निवासी लोनियनपुरवा दा0 मंझारा तौकली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच