ललितपुर जनपद के ग्राम चडरऊ में आज दोपहर करीब 12 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक भूसा की टाल में अचानक भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि टाल मालिक सुनीता, पत्नी मुल्ले चोकरियां कुर्मी की यह भूसा टाल थी, जिसमें अचानक आग भड़क उठी।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 4 हजार कुंतल भूसा जलकर पूरी तरह राख हो गया।
इस आगजनी में लगभग 15 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
हालांकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है और इसे अज्ञात बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, वहीं स्थानीय लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आंकलन भी किया जा रहा है।
मौके खितवास चौकी इंचार्ज साबिर अली अपने पुलिस बल के साथ पहुंचे
ललितपुर से शंकर लाल की खास रिपोर्ट