डबरा
दिल्ली-एनसीआर को ग्रेनेड हमलों और टारगेट किलिंग से दहलाने की एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आईएसआई से जुड़े पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है, जो ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान राजवीर सिंह (43) और विवेक बंजारा (19) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रणवीर को पहले राणा भाई नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया के जरिए गैंग से जोड़ा, जिसके बाद राजवीर ने विवेक को भी शामिल कर लिया। मार्च में इन्हें हथियार लाने अहमदाबाद भेजा गया था, जिसके लिए पाकिस्तानी गैंगस्टर भट्टी ने ही रुपयों का इंतजाम किया था। स्पेशल सेल ने 17 अप्रैल को विवेक को डबरा के बंजारापुरा और राजवीर को 18 अप्रैल को दिल्ली के सराय काले खां से दबोचा।
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, मप्र पुलिस को पता ही नहीं हैरानी की बात है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इतनी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे दिया, लेकिन ग्वालियर व डबरा पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल, दोनों आरोपी दिल्ली पुलिस के पास 5 दिन की रिमांड पर हैं।
रोहित पाण्डेय इंडियन टीवी न्यूज़ डबरा