सहारनपुर- मिर्जापुर में
जिले में अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना मिर्जापुर पुलिस ने दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराध में शामिल दो अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया है।मामला पिछले वर्ष 9 दिसंबर 2025 का है, जब चिलकाना क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा निवासी गफ्फार पुत्र जगील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री शमा की उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए हत्या कर दी है। इस शिकायत के आधार पर थाना मिर्जापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मु0अ0स0 295/25 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 80(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि वांछित आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शमा के ससुर और सास शामिल हैं इकराम पुत्र सुलेमान (निवासी ग्राम महमूद मजरा रायपुर)जमशीदा पत्नी इकराम (निवासी ग्राम महमूद मजरा रायपुर)आरोपियों को विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है!पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चर्चा है, जिससे अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले किसी भी जघन्य अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़