धनोरा तहसील
मीचगांव ग्राम पंचायत अंत मे आने वाला गांव मरकेगांव जल जीवन मिशन के बावजूद गांव में प्यास बुझाने को तरसे ग्रामीण मर्केगांव के सैकड़ों परिवार आज भी पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन बिछी, नल लगे, टंकी बनी… लेकिन नलों से पानी की एक बूंद तक नहीं टपकती।
बोरवेल में पानी नहीं है, टंकी खाली पड़ी है। नतीजा – गर्मी शुरू होते ही गांव की महिलाओं को 1 से 2 किलोमीटर दूर कुएं और दूसरे जल स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
“नल है, पाइप है, पर पानी नहीं। बच्चे स्कूल छोड़कर पानी भरने जाते हैं। ये हाल सिर्फ मार्केगांव का नहीं। जल जीवन मिशन लागू होने के बावजूद कई गांवों में जल संकट बना हुआ है। कहीं नल कनेक्शन लगे पर सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो कहीं काम पूरा दिखाकर फाइल बंद कर दी गई।
मार्केगांव के लोग पूछ रहे हैं – ‘जल जीवन मिशन’ क्या सिर्फ आंकड़ों तक सीमित रहेगा, या उनकी प्यास भी बुझेगी? संवाददाता अभिजीत गाईन