*ब्रेकिंग न्यूज़*
*इंडियन टीवी न्यूज़*
*हरदोई संवादाता रफीक अहमद की विशेष की विशेष रिपोर्ट*
*91 बच्चों ने राष्ट्रीय आय व छात्रवृत्ति परीक्षा में लिया भाग*
*बच्चों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान संपूर्णानंद*

*मल्लावां*( हरदोई) केंद्र सरकार परिषदीय एवं आकाशीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 8 में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा आयोजित कराती है| रविवार को आयोजित परीक्षा में विकासखंड के 91 विद्यार्थी सम्मिलित होने के लिए वेणी माधव विद्यापीठ बालिका इंटर कॉलेज मुख्यालय पर भेजे गए|।।

बांसा के ग्राम प्रधान संपूर्णानंद ने बसों को हरी झंडी दिखाकर परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को हरदोई भेजने के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई है |

दोनों बसों में 83 बच्चों को परीक्षा देने के लिए भेजा गया है | ग्राम प्रधान ने बताया कि बच्चों को परीक्षा केंद्र तक लाने ले जाने में शिक्षक आशुतोष कुमार एवं एचसीएल फाउंडेशन ने सहयोग किया है