कैथल(पुष्पा रानी )
तीसरे दिन भी नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद कैथल के कर्मचारियों ने हड़ताल करके नगर परिषद के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की संचालन ब्लॉक सचिव विक्कीटाँक ने किया ।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संध के राज्य मुख्य संगठन कर्ता व एसकेएस के जिला सचिव शिवचरण, एसकेएस जिला प्रधान ओमपाल भाल, जिला वरिष्ठ उपप्रधान छ्ज्जू राम व नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गौरव टाँक ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सफाई कर्मचारियों के साथ भेदभाव की नीति अपनाई जा रही है। नवम्बर 2024 को जींद में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रगट दिवस पर माननीय मुख्य मन्त्री नायाब सैनी, मननीय मंत्री कृष्ण बेदी द्वारा ग्रामीण सफाई कर्मचारी को 26,000 और शहरी सफाई कर्मचारी को 27,000 वेतन देने की घोषणा की गई थी, परन्तु आज तक कर्मचारियों के वेतन मे बढोत्तरी नहीं की।
8 फरवरी 2023 में सरकार ने अनंदोलन के दवाब मे पे रोल के कर्मचारियों को पक्का करने का पत्र जारी किया था की कमेटी बनाकर कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा, परन्तु भाजपा सरकार ने उसे आज तक पूर्ण रूप से लागू नही होने दिया और अपने 11 साल के कार्यकाल मे आज तक एक भी सफाई सीवर के कर्मचारी पक्का नहीं किया ।उन्होंन आगे कहा की सफाई व फायर के कर्मचारी हड़ताल पर ह ,यदि समय रहते सरकार इनकी मांगे मान जाती ओर अग्निशमन विभाग के मृतक कर्मचारियों को शहीद का दर्जा ओर 1 करोड़ की मदद ओर सरकारी नौकरी व अन्य मांगो को मन लेती तो हड़ताल की नौबत नहीं आती, जो कर्मचारियों की मांगे वाजिब है। यदि सरकार समय रहते नहीं जागती तो सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा रणनीति बनाकर नगर पालिका व फायर कर्मचारियों के हड़ताल के समर्थन में उतरेगा।ओर उन्होंन कच्चे कर्मचारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य मे 15 से 20 वर्षो से कच्चे कर्मचारी लागे हुए ह ओर इनको पक्का करने की पॉलिसी ना बनाकर इनका शोषण व उत्पीड़न किया जा रहा ह , *सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा आने वाली 17 मई 2026 को रोहतक मे सभी विभागों के कच्चे कर्मचारियों की सयुंक्त राज्य स्तरीय बड़ी कन्वेंशन आयोजित करके भावी योजना बनाएगा।* नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य सहसचिव विक्कीटाँक व ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने अपने संबोधन मे बोलते हुए कहा कि पालिकाओं, परिषदों व नगर नियमो में सभी प्रकार के ठेके समाप्त करके कर्मचारियों को विभाग के रोल पर किया जाए।ओर 2 साल की पॉलिसी बनकर पक्का किया जाए और जब तक पक्के नही किए जाते तब तक समान काम समान वेतन लागू किया जाए सफाई सीवर व फायर के कर्मचारियों को जोखिम पूर्ण कार्य के लिए प्रति महा 5- हज़ार रूपए जोखिम भत्ता दिया जाए। पुरानी पेंशन व 2006 वाली एक्स एग्रेसिया पॉलिसी बहल की जाए उन्होंन कहा जब तक मांगे पूरी नही की जाती अनदोलन जारी रहेगा ।
आज की हड़ताल में सुमेश राणा, अमित कुमार, मुकेश कुमार प्रेमी, पंकज गिल, सुखा नौच, कपिल कल्याण, विधा, वर्षा,विक्की बेदी ,सुरेखा, वीना, सुरेन्द्र कुमार, सूरज सोहोतरा, देश राज चोहान, सन्नी कांगडा, सूरज कल्याण, सुरेश कुमार, सतीश कुमार व सैकड़ो की संख्या मे कर्मचारी उपस्थित रहे ।
जारी कर्ता विक्कीटाँक- सचिव नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ।