प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव संपूर्णा नन्द पांडेय ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के अभूतपूर्व प्रदर्शन पर और इतिहास रचने पर देशवासियों को बधाई दिया और कहा कि ये हिंदुत्व रुझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है, जिससे प्रदेश की राजनीति में नए युग का शुभारंभ मनाया जा रहा है।
लंबे समय से सत्ता पर काबिज दल को कड़ी चुनौती देते हुए बीजेपी ने ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर महानगरों तक शानदार बढ़त दर्ज की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है और विभिन्न स्थानों पर विजय उत्सव मनाया जा रहा है। डा अमित तिवारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार का गठन होगा। इसे पार्टी के लिए ऐतिहासिक विजय, जनता के जनादेश और बंगाल की राजनीति में बड़े परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष कमल जी ने कहा कि यह पिछले पांच साल की तैयारी का नतीजा है जिससे बंगाल में अविश्वसनीय परिणाम मिला। देश वाशियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।