पंढुर्णा। मिश्रा ने क्षेत्र में संचालित इकाइयों की व्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं अवसंरचना का अवलोकन किया। उन्होंने स्वच्छता, जल निकासी, सड़क व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा का जायजा लिया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध कराने और समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से संवाद कर समस्याओं एवं सुझावों को सुना और समाधान हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र के व्यवस्थित संचालन और आर्थिक प्रगति के लिए सभी विभागों के समन्वय पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (ZLD) प्रणाली की स्थिति का भी परीक्षण किया गया। प्रदूषित जल के बाह्य प्रवाह को रोकने और जल सैंपलिंग हेतु परीक्षण के लिए भेजने की कार्यवाही की गई। संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
इंडियन नैशनल टीवी न्यूज, राजेश चौधरी, पंढुर्णा।