मामला बबेरू कस्बे का है, जहाँ बबेरू क्षेत्र के रहने वाले अशोक कुमार साहू उम्र 30 वर्ष जो उरई जालौन में कांस्टेबल पद पर तैनात था, जिसकी सड़क हादसे में हरियाणा में मृत्यु हो गई।
बता दें कि उरई कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक मोहित यादव, सत्यवान, कांस्टेबल अशोक कुमार साहू, प्रदीप कुमार सर्विलांस टीम के साथ दबिस देने गए थे। तभी मंगलवार की सुबह स्कॉर्पियो मे सवार होकर वहां से लौट रहे थे। तभी ओवरटेक के चक्कर में स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सामने खड़ी गाड़ी से टकरा गई, जिससे हादसे में चारों पुलिस कर्मियों और एक वादी अमरीक सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना को देखते हुए सभी मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के द्वारा सभी के शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उरई पुलिस लाइन पर सलामी देते हुए सभी के शवो को मृतको के शव को पैतृक गांव भेजा गया,, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ब्योजा गांव निवासी हाल मुकाम पता तिंदवारी रोड बबेरू कांस्टेबल अशोक कुमार साहू का शव जैसे ही घर पंहुचा तो पूरा परिवार मे कोहराम मच गया, वही मृतक की माँ सहोद्रा देवी पुत्र के शव पर लिपट लिपट का रोने लगी, कुछ देर के बाद मृतक कांस्टेबल के शव को बबेरू कस्बे के ओरन रोड स्थित मुक्तिधाम पर पहुंचे, जहां पर पुलिस कर्मियों के द्वारा गॉड ऑफ ऑनर देते हुए सलामी दिया। उसके बाद बबेरू पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव सहित सभी पुलिस कर्मियों व परिजनों के द्वारा पुष्पांजलि करके श्रद्धांजलि दिया। वही पुलिस क्षेत्रधिकारी कृष्णकांत, प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत, उरई कोतवाली प्रभारी मोहम्मद आसिफ, व अन्य पुलिस कर्मियों के द्वारा कंधा देने के बाद मृतक का बड़ा भाई इंद्रजीत के द्वारा मुख्य अग्नि देकर अंतिम संस्कार बुधवार की शाम करीब 4:30 बजे किया गया। अंतिम संस्कार के समय पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री शिव शंकर सिंह पटेल, बांदा चित्रकूट सांसद कृष्णा देवी, बबेरू विधायक विशम्भर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य इंद्रजीत यादव, राम प्रकाश साहू, रमेश साहू सहित सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।
बांदा से संवाददाता, विनय सिंह की रिपोर्ट