सहारनपुर
जिलाधिकारी ने भुरादेव मन्दिर से शाकुंभरी देवी मन्दिर तक बन रहे सेतु, पहुँच मार्ग एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्यों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि यह परियोजना लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा से जुड़ी है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त मैन-पॉवर और आधुनिक मशीनरी लगाकर कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी स्वयं पहाड़ी नदी क्षेत्र तक पहुंचे और सेतु निर्माण में चल रहे वेल फाउंडेशन कार्य की तकनीकी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा अधिकारियों को नियमित स्थल निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश की प्रमुख आस्था स्थली है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर भारद्वाज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़