ललितपुर।
पुलिस अधीक्षक ललितपुर मोहम्मद मुस्ताक ने रिजर्व पुलिस लाइन्स का औचक निरीक्षण कर विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गणना कार्यालय, डायल 112, परिवहन शाखा, पुलिस मैस एवं आवासीय भवनों की व्यवस्थाओं को देखा गया। पुलिस अधीक्षक ने साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली बेहतर और व्यवस्थित होनी चाहिए ताकि आमजन को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं मिल सकें।
जिला रिपोर्टर : प्रवीण जैन