राजेश कुमार तिवारी इंडियन टीवी न्यूज़
कटनी।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत कटनी शहर को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कलेक्टर आशीष तिवारी ने शहरवासियों से सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है।
कलेक्टर तिवारी ने नागरिकों से घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही कटनी शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर स्थान हासिल कर सकता है।
उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। स्वच्छ वातावरण से न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि नागरिकों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
नगर निगम और प्रशासन द्वारा शहर में लगातार स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। कलेक्टर ने कहा कि यदि हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर सहयोग करे, तो कटनी को प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल किया जा सकता है।