हरदोई/हरपालपुर।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरपालपुर एक बार फिर विवादों में है। ताजा मामला डॉक्टर द्वारा मरीजों को बाहर से दवा लिखने और विरोध करने पर अभद्रता का है। पीड़ित राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायती पत्र भेजकर डॉक्टर अजीत मणि और CHC अधीक्षक डॉ. आनंद पाण्डेय के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
ग्राम चाऊंपुर, तहसील सवायजपुर निवासी राहुल कुमार पुत्र अजय कुमार मिश्रा ने CM को भेजे पत्र में बताया कि वह 16 मई 2026 को अपने मित्र को इलाज के लिए CHC हरपालपुर ले गए थे। डॉ. अजीत मणि ने पर्चा बनाने के बाद सभी दवाइयाँ, इंजेक्शन और सिरिंज तक बाहर के मेडिकल स्टोर से लाने को कहा। अस्पताल में उपलब्ध सरकारी दवाइयाँ नहीं दी गईं।
राहुल का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो डॉक्टर अभद्र भाषा पर उतर आए और कहा, “तुम्हें जो करना हो करो, सब बाहर से ही लाना पड़ेगा
कमीशनखोरी और निजी अस्पताल रेफर करने का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि डॉ. अजीत मणि की पड़ोस के निजी मेडिकल स्टोरों से साठ-गांठ है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के बाहर उन्नति मेडिकल स्टोर में हिस्सेदारी भी है कई बार मरीजों के परिचय पर उन्नति मेडिकल स्टोर से ही दवा लाने के लिए मरीजों को मजबूर भी कर चुके हैं डॉक्टर अजीत मरीजों को जानबूझकर बाहर से दवा लेने के लिए मजबूर किया जाता है जिस पर कई गुना कमीशन बंधा रहता है। इससे गरीब मरीजों को आर्थिक व मानसिक परेशानी होती है।
राहुल का दावा है कि कई बार सरकारी अस्पताल में आए मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा जाता है। इसका वीडियो साक्ष्य उनके पास मौजूद है।
CHC अधीक्षक पर भी उठे सवाल
पत्र में आरोप लगाया गया है कि शिकायत करने पर भी CHC अधीक्षक डॉ. आनंद पाण्डेय कोई कार्रवाई नहीं करते। पीड़ित का कहना है कि अधीक्षक के शामिल होने के कारण न तो डॉक्टर पर कार्रवाई होती है और न ही उनका ट्रांसफर किया जाता है।
हरपालपुर CHC पहले भी रहा विवादों में
यह पहला मामला नहीं है। हरपालपुर CHC में पहले भी कई गड़बड़ियां सामने आ चुकी हैं:
1. सफाईकर्मी द्वारा इलाज: इमरजेंसी में महिला मरीज को सफाई कर्मचारी द्वारा ग्लूकोज की बोतल लगाते हुए फोटो वायरल हुआ था।
2. परिसर में शराब की बोतलें: 4 महीने पहले निरीक्षण में CHC परिसर में जगह-जगह गंदगी और शराब की खाली बोतलें मिली थीं।
3. अवैध वसूली: जांच के नाम पर मरीजों से पैसे लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था।
राहुल कुमार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मौके की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी डॉक्टर अजीत मणि व संलिप्त अन्य कर्मियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। साथ ही CHC में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।
इस मामले में CHC अधीक्षक डॉ. आनंद पाण्डेय और CMO हरदोई से संपर्क का प्रयास किया गया, पर उनका पक्ष नहीं मिल सका। CMO डॉ. भावनाथ पांडेय ने पूर्व के मामलों में “जांच कराकर कार्रवाई” की बात कही थी।
जबकि सरकारी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयाँ निशुल्क उपलब्ध कराने का प्रावधान है। बाहर से दवा लिखना केवल तभी जायज है जब वह दवा अस्पताल में उपलब्ध न हो। मरीज से अभद्रता करना सेवा शर्तों का उल्लंघन है।
हरदोई से आशीष मिश्रा की रिपोर्ट