लोकेशन रक्सौल मोतिहारी
मामला पटना से जुड़ा हुआ है, जहां नाबालिग लड़की के परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने वाला शिक्षक ही बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश में जुटी हुई थी।
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शिक्षक लड़की को लेकर भारत-नेपाल बॉर्डर की तरफ भागने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद रक्सौल थाना पुलिस हरकत में आई और बॉर्डर इलाके में सघन जांच अभियान शुरू किया गया।
रक्सौल पुलिस और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आखिरकार आरोपी शिक्षक को अपहृत लड़की के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी शिक्षक छात्रा को लंबे समय से ट्यूशन पढ़ाता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर शिक्षक छात्रा को लेकर फरार हो गया।
इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए रक्सौल थाना के एडिशनल SHO रवि कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीमावर्ती इलाके से दोनों को बरामद किया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बिहार मोतिहारी से ब्यूरो अमरजीत सिंह